दोस्त ही निकला ब्लैकमेलर, ऐंठे 4 लाख रूपये

ग्वालियर. बहोड़ापुर इलाके में एक 17 वर्षीय छात्रों को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 4 लाख 20 हजार रूपये ऐंठने का मामले का खुलासा हुआ है। जब ब्लेकमेलर ने और पैसे मांगे तो छात्रा ने कहा है कि उसके पास अब पैसे नहीं है। इस पर ब्लैकमेलर ने घर से जेवरात चोरी करने के लिये कहा । लेकिन छात्रा ने ऐसा करने से इंकार कर दिया। घबराई छात्रा ने अपने बचपन के दोस्त आयुष शर्मा से मदद मांगी। हालांकि बाद में पता चला है कि वहीं दोस्त ब्लैकमेलर था।
ठसके बाद घबराई छात्रा ने अपने परिजन को सारी बात बताई जो छात्रा को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ब्लैकमेलर की तलाश शुरू कर दी है।
ब्लैकमेलिंग 2 माह पहले शुरू हुई थी
छात्रा ने बताया कि 2 माह पूर्व उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर एक वीडियो आया था। जब उसने वीडियो डाउनलोड किया तो उसमें उसके न्यूड शॉट थे। हालांकि पूरी तरह डालनलोड होने से पहले ही डिलीट हो गये। इसके बाद वीडियो भेजने वाले ने उसे बदनाम करने की धमकी देते हुए 5 लाख रूपये की डिमांड की। जब छात्रा ने रूपये नहीं होने की बात कहीं तो ब्लैकमेलर ने उसे एक मोबाइल नम्बर पर कांटेक्ट करने के लिये कहा।
जिसे समझा मददगार, वह निकला ब्लैकमेलर
कुल 4.20 लाख रुपये देने के बाद छात्रा को लगा कि अब वह सुरक्षित है। लेकिन दो दिन पहले आयुष ने फिर पैसे मांगे। जब छात्रा ने इनकार किया, तो आयुष ने खुलासा किया कि वही ब्लैकमेलर है। उसने यह भी बताया कि वीडियो उसी ने शूट किए थे।
जब छात्रा को यह सच पता चला, तो वह डर गई। उसकी यह हालत देखकर जब परिजन ने उससे पूछताछ की, तो उसने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर बहोड़ापुर थाना पहुंचा और शिकायत दर्ज करवाई।
भोपाल आ रही आरोपी की लोकेशन
एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की लोकेशन भोपाल में मिली है और पुलिस की एक टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए रवाना हो चुकी है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *