रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 1 पिलर स्ट्रक्चर होंगे लांच, ट्रेनों का आवागमन नहीं होंगा

ग्वालियर. रेलवे स्टेशन के पुर्नविकास के काम को गति देने के प्रयास चल रहे है। शुक्रवार को प्लेटफॉर्म नम्बर 1 पर 3 पिलर के स्ट्रक्चर लांच किये जायेंगे। यह क्रेन मशीन के जरिये लांच हो सकेंगे। इसके लिये पुनर्विकास कम्पनी ने सुबह 9 से 3 बजे तक का ब्लॉक मांगा है।
क्रेन मशीन वीआईपी लेन के पास खड़ी होगी और क्रेन मशीन पिलर के स्ट्रक्चर को उठाकर छत के रास्ते प्लेटफॉर्म नम्बर 1 पर पिलर तक पहुंचायेंगे। पिलर लांचिंग होने के दौरान वीआईपी व थ्रू लेन तक सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक यात्री वाहन नहीं पहुंच सकेंगे। यात्रियों को पार्किंग पर वाहन लगाकर प्लेटफार्म के अन्दर पहुंचना होगा। यानी वीआईपी पोर्च तक वाहन नहीं जा सकेंगे। सुबह शताब्दी एक्सप्रेस के आगमन के बाद पिलर की लांचिंग का काम शुरू किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *