जमीनी विवाद को लेकर सगे भाईयों के बीच खूनी संघर्ष में एक-दूसरे को मारी गोली

मुरैना. सराय छोला थाना इलाके के तहत आने वाले रिठौरा गांव में सरकारी जमीन की मेड को लेकर एक भाई ने दूसरे भाई पर फायरिंग कर दी। इस घटना में दूसरे भाई को 2 गोलियां लगी है। एक गोली उसके सीने के आर-पार हो गयी। वहीं, दूसरी गोली पैर में लगी है। घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल मुरैना लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर के लिये रेफर कर दिया। घटना गुयवर की रात 8 बजे की है। आपको बता दें कि सराय छोला थाना क्षेत्र के रिठौरा गांव में दो भाईयों के बीच सरकारी जमीन की मेड को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। जमीनी विवाद को लेकर ओंकार गुर्जर को उसी के भाई पातीराम और लल्ला ने गोली मार दी। इस दौरान बीच बचाव करने के लिये पहुंचे ओंकार के बेटे के साथ भी मारपीट की गयी।
दोनों पिता-पुत्र हुए जख्मी
इस मामले में पिता-बेटे दोनों लो्रग घायल हुए है। दोनों घायलों को पुलिस की सहायता से उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने ओंकार गुर्जर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे ग्वालियर के जेएएच के लिये रेफर कर दिया। वहीं उसके बेटे भोलू गुर्जर का अस्पताल में उपचार कराया गया है।

मामले में मुरैना CSP रवि सोनेर ने बताया- जमीनी विवाद को लेकर दोनों सगे भाइयों के बीच में पहले से ही विवाद चल रहा था। आज ओंकार गुर्जर को उसके भाई ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हाे गया। उसे ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *