LatestNewsराज्य

MP के 6वें वेतनमान और निगम-मंडल के कर्मचारियों का डीए बढ़ा, 1.40 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने 6वां वेतनमान प्राप्त कर रहे लगभग 40 हजार और निगम-मंडल के 1 लाख कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में वृद्धि कर दी है। वित्त विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। 6वां वेतनमान प्राप्त करने वाले नियमित कर्मचारियों का डीए 9% वृद्धि के साथ 239% हो गया है, जबकि निगम-मंडल के कर्मचारियों के डीए में 11% की वृद्धि की गई है, जो बढ़कर 302% हो गया है। इन कर्मचारियों को डीए में वृद्धि का लाभ 1 जनवरी 2024 से दिया गया है। डीए का नगद लाभ अक्टूबर के वेतन से दिया जा रहा है। जबकि जनवरी से 30 सितंबर का एरियर 4 समान किस्तों में दिसंबर 2024, जनवरी, फरवरी और मार्च 2025 में दिया जाएगा। राज्य सरकार ने 7वां वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों का 4% डीए 28 अक्टूबर को बढ़ाया है। इसी तारतम्य में प्रदेश के उन 40 हजार कर्मचारियों के डीए में भी वृद्धि की गई है, जिन्हें अब तक 6वां वेतनमान ही दिया जा रहा है। इन कर्मचारियों को जुलाई 2023 से 230% डीए दिया जा रहा था, जो 9% बढ़कर 239% हो गया है। 1 जनवरी से 30 सितंबर 2024 के बीच रिटायर या मृत कर्मचारियों के आश्रित नामांकित सदस्य को एरियर राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा।
निगम-मंडल के कर्मचारियों को अब 302% डीए
चौथा और पांचवां वेतनमान प्राप्त कर रहे निगम और मंडल में कार्यरत करीब 1 लाख कर्मचारियों के डीए में भी 1 जनवरी 2024 से वृद्धि की गई है। पांचवां वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों का डीए 11% बढ़कर 291% से 302% हो गया है। ऐसे ही चौथा वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों का डीए 40% बढ़कर 1385% हो गया है। इन कर्मचारियों को जुलाई 2023 से 1345% डीए दिया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet instagram unban service instagram unban service