महिला संबंधी, अंधे कत्ल एवं गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम दिया जाएगा: एसपी

थाना क्षेत्र में नाकाबंदी प्वाइंट बनाकर की जाए प्रभावी चेकिंग और बीट सिस्टम को किया जाए सक्रिय।

ग्वालियर- पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार में पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर ने समस्त राजपत्रित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक के प्रारम्भ में पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उनके अनुभाग के थानों व अपराध के संबंध में जानकारी प्राप्त की। आगामी त्यौहार पर कानून व्यवस्था, शहर की यातायात व्यवस्था एवं लंबित सीएम हेल्पलाइन के संबंध में भी जानकारी ली।
बैठक में त्यौहारों के अवसर पर थाना क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतते हुए आयोजकों की थाना स्तर पर बैठक ली जाकर उनसे संपर्क बनाये रखा जाए और गणेश उत्सव हेतु लगाये जाने वाले पण्डालों की सुरक्षा हेतु एक आरक्षक को लगाया जाए। बैठक में उन्होने कहा कि अनावश्यक रूप से लंबित महिला संबंधी एवं गंभीर अपराधों के निकाल हेतु राजपत्रित अधिकारीगण स्वयं समीक्षा करें और 173(8) के प्रकरणों में फरार आरोपियों की पतारसी कर उनकी गिरफ्तारी हेतु प्रभावी प्रयास किये जाए। बैठक में प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराध दर्ज करने में किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए और सूचना मिलते ही अपराध दर्ज किया जाकर वैधानिक कार्यवाही की जाए। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने समस्त राजपत्रित अधिकारियों को अपने अधीनस्थ थानों में पेण्डिग अपराधों की नियमित समीक्षा कर उनके शीघ्र निराकरण के प्रयास करने हेतु निर्देशित किया गया।
संबंधी अपराधों, अंधे कत्ल एवं गंभीर अपराधों में वांछित फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम दिया जाएगा। इस अवसर पर उन्होने कहा कि प्रत्येक थाने में 05-05 प्वाइंट चिन्हित किये जाकर ए और बी कैटेगरी बनाकर वहां पर प्रभावी चेकिंग की जाए और थाना क्षेत्र में नाकाबंदी प्वाइंट बनाकर चेकिंग की जाए। अस्पतालों में आए दिन मरीजों के परिजनों तथा डॉक्टर की बीच होने वाले विवाद को रोकने के लिये पुलिस को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। साथ ही थाने के बीट सिस्टम को प्रभावी रूप से सक्रिय किया जाए। जिले में ड्यूटी के दौरान अच्छा कार्य करने वाले जवानों को प्रतिदिन इनाम देकर पुरस्कृत किया जाएगा। आपस में विवाद कर शांति भंग करने वालों के खिलाफ बाउंड ओवर की कार्यवाही करने हेतु उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसके अलावा शहर की यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु भी संबंधित को निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *