बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 2 की मौ, ट्रैक्टर का टायर फटने से हुआ हादसा
ग्वालियर. गिट्टी का खाका (गिट्टी की रेत) से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटने की वजह से बड़ा हादासा हो गया। टायर फटने से ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पुलियष से नीचे जा गिरी। घटना में ट्रैक्टर पर सवार दोनों युवक अपने वाहन के नीचे कुचल गये। हादसे में घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी। जबकिम ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक गंभीर रूप से घायल बताया गया है। घटना बड़ागांव -खुरैरी के पास रविवार की शाम की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाकर दोनों शवों को निगरानी में लेकर डेड हाउस पहुंचाया है। प्रारंभिक पड़ताल में यही बात सामने आयी है कि चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को दौड़ा रहा था जिस पर टायर फटने से वह बेकाबू होकर पुलिस से नीचे जा गिरा। पुलिस अब मामले की जांच जुटी है।
क्या है घटनाक्रम
ग्वालियर के बिजौली थाना क्षेत्र के बैरजा से तीन व्यक्ति गिट्टी का खाका ट्रैक्टर ट्राली में भरकर बड़ागांव लेकर आ रहे थे। जब वह चितौरा रोड पुलिया के पास पहुंचे तो अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली के आगे का तेज धमाके के साथ बर्स्ट हो गया। टायर बर्स्ट होने के समय ट्रैक्टर ट्रॉली तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरी। जिसमें ट्रैक्टर ट्रॉली में नीचे दबने से दो युवको की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने हादसे को होता देख इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को लोगों की सहायता से इलाज के लिए जिला अस्पताल मुरार पहुंचाया। पुलिस ने ट्रॉली के नीचे दबे दोनों युवको के शवों को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
झांसी से आये थे मजदूरी करने मतृक
ळादसे में जान गंवाने वाले सुमित आदिवासी व गनपत आदिवासी है। प्रारंभिक पड़ताल में पता लगा है कि दोनों मजदूर है और झांसी से काम करने की तलाश में कुछ महीने पहले ही ग्वालियर आये थे। हादसे में घायल ट्रैक्टर-ट्रॉली अभी होश में नहीं और पुलिस उसका नाम पता लगाने का प्रयास कर रही है।
