AFS इंडिया का तीन दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन सम्पन्न
ग्वालियर 1 सितंबर को सिंधिया स्कूल, किला में ए.एफ.एस इंडिया का 3 दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत में “नेस्ट मैन ऑफ इंडिया” के नाम से प्रसिद्ध पर्यावरणविद राकेश खत्री को सम्मानित करके एएफएस सम्मेलन की शुरुआत गणेश वंदना के माध्यम से की गई। अपने स्वागत भाषण में विद्यालय के प्राचार्य अजय सिंह ने राकेश खत्री तथा अतिथि विद्यालयों के सभी प्राचार्य व छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
इसके बाद मुख्य अतिथि ने अपनी जीवन व कर्म यात्रा के बारे में अपनी अंतर्दृष्टि साझा की और छात्रों को अपने ज्ञान के शब्दों से सम्पन्न किया ।उन्होंने बताया कि कौन-कौन से पक्षी कहाँ कहाँ और किस-किस तरह से अपने घोंसले बनाते हैं। फिर प्रतिनिधियों को काष्ठ-कला, मिट्टी के खिलौने, कागज की लुग्दी से विभिन्न वस्तुओं के निर्माण के बारे ने जाना। फिर, अतिथि विद्यालय के विद्यार्थियों को सिंधिया स्कूल के पारिस्थितिकी पार्क में लगाए गए विभिन्न 80 प्रजातियों के 2500-3000 पौधों के विषय में बताया गया और सोलर पार्क जैसी अपनी भविष्य की परियोजनाओं के बारे में भी सूचित किया, जो भविष्य सिंधिया स्कूल को आत्मनिर्भर बनाएंगी। डीपीएस, भोपाल की सुमिता ठक्कर ने दिखाया कि कैसे उनके स्कूल में पौधे नहीं खरीदे जाते बल्कि उनकी अपनी नर्सरी है जहाँ से वे पौधे तैयार करते हैं। छात्रों ने परिसर में पुत्रंजीवा और करधई जैसे पौधे भी लगाए।
कार्यक्रम का रंगारंग समापन विद्यालय के “साइक्स” बैंड के साथ हुआ। सभी प्रतिभागियों को विद्यालय के प्राचार्य श्री अजय सिंह द्वारा स्मृति चिह्न और पुरस्कार वितरित किए गए।
इस अवसर पर सिंधिया स्कूल के प्राचार्य अजय सिंह, उप प्राचार्या स्मिता चतुर्वेदी, बरसर कर्नल (रि.) डीके. फरशवाल के अतिरिक्त सिंधिया स्कूल के गतिविधि प्रभारी धीरेंद्र शर्मा, सिंधिया स्कूल के इस कार्यक्रम की प्रभारी दिव्या वर्मा, विद्यालय तथा विद्यालय के बाहर से आए हुए सभी अध्यापकगण तथा छात्रगण उपस्थित रहे।
