जीवाजी क्लब के चुनाव 29 सितम्बर को होगें, चुनाव अधिकारी केजी दीक्षित होंगे

ग्वालियर. अंततः जीवाजी क्लब के चुनाव की तारीख तय हो ही गयी जिसका सभी सदस्यों का इंतजार था। जो चुनाव मैदान में आकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे है। रविवार की शाम को जीवाजी क्लब में हुई एजीएम में एक स्वर में एक ही बात चुनाव कब कराओगे। इस आवाज से मजबूर होकर जीवाजी क्लब के पदाधिकारियों ने एजीएम समाप्त हो उससे पहले हंगामे की दस्तक को भांप लिया था। सभी पदाधिकारियों ने समय की नजाकत को देखते हुए। 29 सितम्बर को चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया।
जीवाजी क्लब के चुनाव 29 सितम्बर को होंगे
जीवाजी क्लब के अध्यक्ष संग्राम सिंह कदम ने सदस्यों से भरे खचाखच मैदान में मौजूद सदस्यों की मौजूदगी में 29 सितम्बर को चुनाव कराये जायेंगे। सदस्यों की फीस जो प्रत्येक माहमें 400 रूपये लगते थे उसकी जगह 500 रूपये देना होंगे। चुनाव संपन्न कराने के लिये चुनाव अधिकारी केजी दीक्षित होंगे।
