रेल मंत्री ने दिखाया वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का मॉडल, 3 महीने में लॉन्च होगी

बेंगलुरु. केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के पहले मॉडल की झलक दिखाई। वे बेंगलुरु में भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड की फैक्ट्री में ट्रेन का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि अगले 3 महीने यानी दिसंबर तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू हो जाएगी। कोच की मेन्युफैक्चरिंग का काम पूरा हो गया है। कुछ दिनों में यह BEML फैक्ट्री से बाहर आ जाएगी। अगले 2 महीने ट्रेन की टेस्टिंग चलेगी। इसके बाद यात्रियों के लिए ट्रेन की लॉन्चिंग होगी।
रेल मंत्री ने कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को 800 से 1200KM दूरी की यात्रा के लिए तैयार किया गया है। इसमें यात्री रात करीब 10 बजे चढ़ेंगे और सुबह डेस्टिनेशन पर पहुंच जाएंगे। यह ट्रेन मिडिल क्लास के लिए बनाई गई है। इसका किराया राजधानी के जितना ही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *