MP में केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान के कार्यक्रम में हादसा

विदिशा. केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान के कार्यक्रम में हादसा हो गया। विदिशा आए केंद्रीय मंत्री के लिए शहर के सांस्कृतिक भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान के कार्यक्रम के लिए यहां पंडाल भी लगाया गया था लेकिन तेज बरसात और आंधी के कारण यह गिर गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
बता दें कि विदिशा में रविवार को दोपहर में अचानक जोरदार बरसात शुरु हो गई। बारिश इतनी तेज बरसी कि कुछ ही देर में शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। इससे पहले केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान गंजबासौदा पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम को संबोधित किया। इस संबंध में उन्होंने ट्वीट भी किया। आज विदिशा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत गंजबासौदा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सहभागिता कर देवतुल्य कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। आप मेरे दिल में है आपका यह अटूट विश्वास और आशीर्वाद ही मुझे आपकी सेवा के लिए सदैव कार्य करते रहने की ऊर्जा व प्रेरणा देता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *