केंद्रीय मंत्री पर मुस्लिम युवक ने किया हमला

नई दिल्ली. मोदी सरकार में लगातार तीसरी बार मंत्री बनने वाले बिहार के कद्दावर बीजेपी नेता गिरिराज सिंह पर शनिवार को एक युवक ने हमला कर दिया। केंद्रीय मंत्री पर यह हमला उस वक्त हुआ जब वह बेगुसराय के बलिया प्रखं डमें जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। हालांकि वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी युवक को रोक लिया और आरोपी की पहचान मोहम्मद सैफी के रूप में की गई है।
पहले माइक छीनी फिर हमला किया
घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय बीजेपी के नेताओं ने बताया कि आज केंद्रीय मंत्री लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। उसी वक्त वहां मोहम्मद सैफी नाम का एक युवक पहुंचा और सबसे पहले उसने माइक को अपने कब्जे में ले लिया और अनाप-शनाप बयानबाजी करने लगा। इसी बात से जब भाजपा के कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने उसका विरोध किया तब आरोपी युवक ने गिरिराज सिंह पर मुक्का चला दिया। हालांकि वहां पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने गिगिराज सिंह को बचा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *