महंगा होने वाला है Toll Tax

इंदौर. इंदौर-मुंबई रूट पर जाने या आने वाले यात्रियों के लिए काम की खबर सामने आई है। आज 1 सितंबर से आपके वाहनों पर लगने वाले टोल की कीमतें बढ जाएंगी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वार सितंबर माह की शुरूआत से र्न व्यवस्था को प्रभावी कर दिया जाएगा।
सोनवाय टोल प्लाजा पर इतना टैक्स लगेगा
बता दें कि सोनवाय टोल प्लाजा में कार के सिंगल ट्रिप के आज तक 30 रुपए लग रहे है लेकिन 1 सितंबर से ये कीमत बढकर 40 रुपए हो जाएगी। यही नहीं इस रूट पर बस का टोल भी 100 से बढाकर 135 रुपए हो जाएगा। लाइट कमर्शियल वाहनों की कीमतों में बढोतरी की गई है और कीमतों को बढाकर 50 की जगह 65 रुपए कर दिया गया है।
खलघाट टोल प्लाजा पर इतना टैक्स लगेगा
इसके अलावा खलघाट टोल नाके पर भी वसूला जाने वाला टैक्स बढने वाला है। यहां से आने-जाने के लिए एक तरफ से पहले कार को 65 रुपए टोल देना होता था लेकिन इसे बढाकर अब 70 रुपए कर दिया होगा इसलिए अब यानी 1 सितंबर से 70 रुपए चुकाने होंगे साथ ही लाइट कमर्शियल व्हीकल का टोल 115 रुपए से बढकर 125 रुपए कर दिया गया है साथ ही बसो का टोल 230 से बढाकर 250 रुपए किया गया है। इन बडी हुई रेटों का असर इस रूट पर यात्रा करने वाले हर दिन 2 लाख से ज्यादा वाहन चालकों की जेब पर पडेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *