रिश्ता तय होने से पहले ही तुड़वा देता है आरोपी, भाई का दोस्त कर रहा है बदनाम, FIR दर्ज

ग्वालियर. एक 20 वर्षीय छात्रा को उसके ही भाई का दोस्त बदनाम कर रहा था। भाई के दोस्त का घर में आना-जाना था। कई बार छात्रा को अश्लील कर चुका था। घर आने-जाने के दौरान चोरी छिपे उसने कई फोटो भी खींच लिये थे। अब इन्हीं फोटो और वीडियो को एडिट क रवह छात्रा को बदनाम कर उसके तुड़वा रहा है। घटना शहर के हजीरा थाना क्षेत्र की है। पीडि़त छात्रा का हाल में एक जगह रिश्ता होने वाला था। लेकिन आरोपी ने वहां उसके एडिट फोटो भेजकर बात खत्म करा दी और छात्रा ने मामले की शिकायत की है जिसके बाद आरोपी फरार है।
टब उसके पिता कहीं भी रिश्ते की बातकरने जाते हैं तो रिश्ता तय होने से पहले ही आरोपी उसके फोटो को एडिट कर वहां भेजदेता है। जिससेबात बनने से पहले ही खत्म हो जाती है। इसससे समाज में छात्रा और उसके परिवार की काफी बदमानी हो रही है। पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। शहर के हजीरा थाना इलाका निवासी 20 वर्षीय छात्रा ने शिकायत की है कि भूरे पंडित उसके भाई का दोस्त है। भाई से दोस्ती के साथ उसका छात्रा के घर आना-जाना रहता था। कुछ दिन से वह उसे अश्लील इशारे कर रहा था तो उसने इसकी शिकायत पिता और भाई से की। घर आते-जाते वक्त भूरे ने उसके फोटो खींच लिये थे। इसके बाद वह उसे परेशान करने लगा।
हलवाई ने महिला मित्र के फोटो किए वायरल
हजीरा थाना क्षेत्र निवासी 31 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि उसके पति का देहांत हो चुका है और उसकी दोस्ती अंता हलवाई से हुई और उनके बीच प्रेम संबंध हो गए। दो दिन पहले उसके देवर ने बताया कि उसका फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसका पता चलते ही उसने अंता से बात की तो उसने बात करने से मना कर दिया। पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *