केन्द्र सरकार दूसरे चरण की एलिवेटेड रोड पर 778, राज्य सरकार 107 करोड़ रूपये रूपये खर्च करेगा

ग्वालियर. सेकेण्ड फेस में लश्कर क्षेत्र में एलिवेटेड रोड दूसरे चरण के तहत गिरवाई पुलिस चौकी से लक्ष्मीबाई समाधिस्थल 7,420 किमी लम्बा एलिवेटेड रोड 885 करोड़ रूपये की लागत से बनाया जायेगा। जिसके लिये केन्द्र सरकार ने 778, 142 करोड़ रूपये स्वीकृत कर दिये और 107 करोड रूपये राज्य सरकार से मिले है। सेकेण्ड फेस के काम के लिये टेंडर हो चुके है और ठेका लेने वाली कंस्ट्रक्शन कंपनी ने सॉइल टेस्टिंग भी चल रही है। सेकेण्ड फेस के एलिवेटेड रोड पर 11 प्वॉइंट गिरवाई , एबी रोड, हनुमान बांध, तारांगंज से जनकगंज, तारांगंज से हनुमान बांध जनकगंज, जीवाजी गंज, छप्परवाला पुल, नदी गेट, शिंन्दे की छावनी फूलबाग शामिल रहेगा।
शिंदे की छावनी फ्लाई ओवर बनने से जाम से मिलेगी राहत
एलिवेटेड रोड के साथ शहर में नया फ्लाई ओवर बनेगा। यह फ्लाई ओवर रामदास घाटी से शिंदे की छावनी होते हुए फूलबाग गुरूद्वारे के पास एलिवेटेड रोड से जोड़ने की तैयारी है। इसके बनने पर शिन्दे की छावनी से बहोड़ापुर रूट पर यातायात समस्या का बड़ा समाधान मिलने की संभावना है। क्योंकि मौजूदा सड़क पर यातायात का लोड इतना अधिक है कि सुबह से देर शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती है और इस वजह से कई बार एक्सीडेंट भी होते हैं। लगभग 1.3 किमी लम्बा यह फ्लाई ओवर भी एलिवेटेड रोड के साथ ही तैयार होगा।
हाइवे से जुड़ेगा फ्लाई ओवर
इसके बनने पर शहर की मौजूदा सड़कों से लगभग 50प्रतिशत यातायात लोड एलिवेटेड रोड पर डायवर्ट हो जायेगा। जिससे वाहन चालकों को न सिर्फ जाम की समस्या से समाधान मिलेगा। 14 किमी लम्बाई वाला (गिरवाई पुलिस चौकी के पापस से ट्रिपल आईटीएम के पास तक ) यह फ्लाई ओवर मुंबई हाइवे के गिरवाई रोड से मुरैना-भिंड रोड वाले लिंक रोड से जोड़ेगा। इस रूट पर आने-जाने वाले वाहन चालकों को भारी यातायात के बोझ वाली स्ड़कों से होकर नहीं गुजरना होगा। वाहन चालकों को बड़ी राहत लक्ष्मीगंज रोड़, जीवाजीगंज, बहोड़ापुर, हजीरा, चार शहर का नाका रोड पर मिलेगी। इन व्यस्त सड़कों पर घनी आबादी वाले इलाके होने के साथ बाजार भी है। इसलिये प्रतिघंटे 3 से 5 हजार वाहनों का यातायात बोझ सड़कों पर होता है। वहीं पहला चरण पूर्ण होने से फूलबाग, पड़ाव, तानसेन नगर, किलागेट, गोला का मंदिर, बहोड़ापुर रोड पर यातायात का बोझ कम होगा।
एलिवेटेड रोड का वर्ष 2025 तक प्रथम चरण का काम होगा पूरा
ग्वालियर में तैयार हो रहा एलिवेटेड रोड प्रदेश का पहला ऐसा फ्लाई ओवर है जो कि किसी नदी इलाके में तैयार किया जा रहा है। गिरवाई पुलिस चौकी के पास से ट्रिपल आईटीएम के पास तक तैयार होने वाले इस एलिवेटेड रोड को लगभग 13.5 किमी लम्बाई स्वर्ण रेखा के बीचों-बीच तैयार किया जा रहा है। हालांकि एलिवेटेड रोड की लम्बाई 14 किमी से ज्यादा होगी। इसे गिरवाई से ट्रिपल आईटीएम तक लगभग 430 पिलर गॉर्डर लांच करने का कार्य चल रहा है।
वर्षा का मौसम थमने के बाद एलिवेटेड रोड के पहले चरण को तेजी से पूरा किया जायेगा। इसका काम अगस्त 2025 तक पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। ताकि पहले फेस के फ्लाई ओवर पर यातायात शुरू हो चुके। वहीं दूसरे चरण का काम भी जल्द शुरू होने वाला है।
जोगिन्दर सिंह यादव, कार्यपालन यंत्री, ब्रिज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *