दिल्ली डकैती से लेकर पुलिस ने 8 माह में दबोचे 50 इनामी बदमाश, करीब 3 लाख रूपये के इनामी बदमाशों को गिरफ्तार में किया सहयोग
गुना. पिछले 8 माह से करीब 3 लाख के इनामी बदमाशों की धरपकड़ की गयी है। इस बीच 50 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें दिल्ली डकैती से लेकर राजस्थान, रतलाम समेत गुना जिले में हुई डकैतियों, चोरियों और अन्य अपराधों के बदमाश शामिल है। इनमें कई अंतर्राज्यीय बदमाश भी शामिल है।
गुना एसपी संजीव सिन्हा द्वारा जिले में अपना पदभार संभालने के बाद से ही जिले में शांति व्यवस्था और आमजन में सुरक्षा का भरोसा बनाये रखने के साथ ही अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने को प्राथमिकता से लिया गया है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न अपराधों में फरारच ल रहे आरोपियों, इनामी बदमाशों, वारंटियों, विभिन्न अनैतिक या अवैध गतिविधियों में संलिप्त माफियाओं की धरपकड़ कर उनके अंजामों तक पहुंचाये जाने के सख्त निर्देश दिये गये है।
1 जनवरी 2024 से अगस्त माह तक गुना पुलिस ने जिले के अलावा अन्य जिले और राज्यों के विभिन्न अपराधों में फरार चल रहे इनामी बदमाशों की धरपकड़ के लिये कार्यवाहियों को अंजाम दिया है। पिछले 8 माह से पुलिस ने 3 लाख के इनामी बदमाशों को दबोचा है। इस बीच 50 हजार के इनामी बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े थे। इनमें अलग-अलग मामलों में फरारच ल रहे बदमाशों समेत 24 पारदी बदमाश शामिल है। दिल्ली की अमर कॉलोनी की डकैती के 37 हजार रूपये इनामी बदमाश एहसान पारदी, 25 हजार का इनामी बदमाश गोवर्धन पारदी को भी इस बीच गुना पुलिस ने गिरफ्तार कर दिल्ली पुलिस को सौंपा था। इनके अलावा राजस्थान के मनोहर थाना कस्बे में एक ज्वेलर्स की दुकान से 50 किलो से अधिक चांदी की चोरी के मामले में पुलिस ने 53 लाख रूपये की 54.3 किलो चांदी को भी बरामद कर राजस्थान पुलिस को जब्त में सहयोग किया था।
