आरोपी ने पुलिस हिरासत में किया सुसाइड, जीजा की हत्या में हुआ था गिरफ्तार

लॉकअप में सुसाइ़ड की खबर मिलने के बाद परिजन और रिश्तेदार थाने पहुंचे।

मुरैना. सिविल लाइन थाने में रविवार की सुबह हत्या के आरोपी ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली हैं। उसने लॉकअप में अपने गमछे का फंदा बनाकर ग्रिल में फंसाकर फांसी लगा ली है। खबर मिलते ही एसपी समीर सौरभ भी घटनास्थल पर पहुंच गये है। शनिवार की रात लगभग 10 बजे बालकृष्ण जाटव 31, उर्फ सनी पुत्र काशीराम जाटव की हत्या के आरोप में पुलिस गिरफ्तार कर के लायी थी। दिसम्बर 2023 में अशोक जाटव नाम के युवक की हत्या हुई थी। इसी मामले में बालकृष्ण आरोपी था। अशोक रिश्ते में बालकृष्ण का जीजा लगता था।
जीजा की हत्या में शामिल था सनी
दिसम्बर 2023 में सवितापुरा नहर के पास अशोक जाटव नाम के युवक की लाश मिली थी। शंका के आधार पर पुलिस ने गंगा मालनपुर गांव से सनी जाटव को दबोचा था। अशोक आरोपी सनी जाटव का जीजा था। पुलिस को शक था कि सनी जाटव ने ही उसकी हत्या की है। इसलिये उसे शनिवार को गंगा मालनपुर से पकड़कर लायी थी।
4 दिन पहले ग्वालियर से ले गयी थी पुलिस
ग्वालियर में सनी लक्ष्मणपुर जलालपुर वार्ड नम्बर 63 का रहने वाला था, यहां मुरैना में अ पनी मामी के यहां अम्बेडकर नगर जौरा रोड पर रहता था। यहां मजदूरी करता था। उसके रिश्तेदारों का आरोप है कि उसे पुलिस ने 4 दिन पहले लेकर गयी थी। उसकी मौत कैसे हो गयी। इसका पुलिस ने सही-सही खुलासा नहीं किया है।
परिजन बोले- 4 दिन पहले पकड़कर लाई थी पुलिस
सनी लक्ष्मणपुर जलालपुर वार्ड क्रमांक 63 ग्वालियर का रहने वाला था। यहां मुरैना में अपनी मामी के यहां अंबेडकर नगर जौरा रोड पर रहता था। यहां मजदूरी करता था। उसके परिजनों का आरोप है कि उसे पुलिस चार दिन पहले लेकर आई थी। उसकी मौत कैसे हो गई, इसका पुलिस ने सही-सही खुलासा नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *