पुलिस के हत्थे चढ़ा पारदी गैंग, शिवपुरी से घांटीगांव में आया था पारदी गैंग, शहर की चोरी का हो सकता है खुलासा

ग्वालियर. चोरी की वारदातों को अंजाम देने आये एक चोर शिवपुरी के पारदी गैंग को घाटीगांव थाना पुलिस ने दबोचा है। गैंग के 3 सदस्यों को पकड़ने के साथ उनसे पारदियों के औजार व चोरी में इस्तेमाल होने वाले हथियार मिले है। पकड़े चोर शिवपुरी के निवासी बताये गये है। उनके निशाने पर एक दर्जन से अधिक घर औ प्रतिष्ठान थे। पुलिस ने पूछताछ में पकड़े गये एक चोरी की वारदात का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अभी तक पकड़े गये चोर गैंग से पूछताछ में जुटी हुई है।
घाटीगांव एसडीओपी शेखर दुबे ने बताया कि खबर मिली थी कि बाहर से एक पारदी चौर गैंग ग्वालियर में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के लिये आया है। अभी उनकी लोकेशन घाटीगांव में है। इसका पता चलते ही टीआई जीवनलाल माहौर को चोरों को पकड़ने का टास्क दिया था। जिस पर टीआई ने अपनी टीम बनाकर चोर गैंग की तलाश शुरू की। पुलिस चोरों की सर्चिंग करते हुए कृषि मंड़ी पहुंची तो सुनसान मंडी के एक कमरे में हलचल दिखी तो पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चोरों को दबोचने पहुंची तो पता चला कि वह एक मकान में चोरी करने की रणनीति बना रहे है। इस दौरान चोरों की नजर पुलिस पर पड़ी तो वह भागने लगे। जिनका पीछा कर पुलिस ने पकड़ा है।
इन्हें पुलिस ने दबोचा है
पुलिस द्वारा दबोचे गये चोरों से पुलिस ने पूछताछ की तो पकड़े गये चारों ने अपना नाम शिवराज मोगिया पुत्र कैलाश मोगिया निवासी शिवपुरी, तुलसी पुत्र जनकसिंह निवासी सुभाषपुरा तथा विश्वनाथ पुत्र सूरज सिंह निवासी घांटी गांव बताया है।
पुलिस का कहना
इस मामले में एएसपी गजेन्द्र सिंह ने बताया कि एक चोर गिरोह को पुलिस ने पकडा है। पकड़े गए चोरों से पूछताछ की जा रही है। कुछ अन्य चोरी की घटनाओं का खुलासा हो सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *