नरोत्तम मिश्रा और कैलाश विजयवर्गीय को मिली बड़ी जिम्मेदारी

भोपाल. महाराष्ट्र में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा जी तोड प्रयास में जुटी है। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवडा कैबिनेट मंत्री कैलाष विजयवर्गीय प्रहलाद पटेल, विश्वास सारंग, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद को महाराष्ट्र में चुनाव की अहम जिम्मेदारी दी गई है। कई और नेताओं को महाराष्ट्र के अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात कर दिया गया है। ये दिग्गज फिलहाल वहां संगठन के साथ मिलकर चुनाव प्रबंधन का काम संभाल रहे हैं। अधिकतर नेताओं को पार्टी ने विदर्भ क्षेत्र की अलग-अलग विधानसभा का काम सौंपा है। मध्य प्रदेश से हिंदूवादी नेता जयभान सिंह पवैया पहले से ही महाराष्ट्र के सह प्रभारी की भूमिका में है।
शिवराज सिंह को झारखंड की कमान
यही वजह है कि अलग-अलग राज्यों के प्रभारी रह चुके मध्य प्रदेश के कई नेताओं को पार्टी संगठन ने अब महाराष्ट्र चुनावी की कमान सौंपी गई है। दरअसल, यह पहला अवसर नहीं है, जब मध्य प्रदेश के नेताओं को अन्य राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई हो। इन दिनों केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान झारखंड राज्य के विधानसभा चुनाव के प्रभारी बनाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *