विधानसभा चुनाव-जम्मू कश्मीर में 18, 25 सितम्बर 1 अक्टूबर में होगा मतदान, हरियाणा में 1 अक्टूबर को मतदान और 4 अक्टूबर में होगी मतगणना
नई दिल्ली. चुनाव आयोग ने शुक्रवार 16 अगस्त को जम्मू कश्मीर और हरियाणा के विधानसभा चुनावों की घोषणा कर दी गयी है। जम्मू कश्मीर में 3 चरणों 18, 25 सितम्बर और 1 अक्टूबर को मतदान किया जायेगा। हरियाणा में एक चरण 1 अक्टूबर को मतदान होगा। वहीं दोनों राज्यों में 4 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे आयेंगे।

चीफ इलेक्शन कमिश्नर बोले- थ्री जेंटलमेन आर बैक
चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने कहा, ‘थ्री जेंटलमेन आर बैक। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। देशभर ने चुनाव का पर्व मनाया। लंबी कतारें दिखीं, बुजुर्ग, यूथ वोट डालने गए। लोकतंत्र का जीवित उदाहरण देश ने देखा। जो तस्वीर भारत ने दुनिया को दिखाई, वो चकित करने वाली थीं। जो चमक हमने देखी, वो बहुत दिन तक दिखाई देगी। जब भी कहीं दुनिया में चुनाव होंगे, आपको अपने देश की याद आएगी और हमारी ताकत की याद दिलाती रहेगी।’ उन्होंने कहा, ‘जम्मू-कश्मीर में हमने जिनसे, राजनीतिक दलों से बात की, सबका मत था कि जल्द से जल्द चुनाव हों। आपको याद है कि मतदान केंद्र पर जो लंबी कतारें लगी थीं, वो जम्हूरियत की ताकत थी। उम्मीद और जम्हूरियत की झलक बताती है कि अवाम अपनी तकदीर खुद बदलना चाहते हैं। लोग चाहते हैं कि खुद देश का भविष्य बदलने का हिस्सा बने।’


जम्मू कश्मीर में 10 वर्षो के बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। अंतिमबार यहां 2014 में चुनाव हुए थे। यहां की 87 वीटों में से पीडीपी ने 28ए, भाजपा ने 25ए नेशनल कांफ्रेंस ने 15 और कांग्रेस ने 12 सीटें जीती थी। भाजपा और पीडीपी ने मिलकर सरकार बनाई थी और मुफ्ती मोहम्मद सईद का निधन हो गया था। लगभग 4 माह तक राज्यपाल शासन लागू रहा था और बाद में उनकी बेटी महबूबा मुफ्ती सीएम बनी थी। लेकिन यह गठबंधन अधिक समय तक नहीं चल सका। 19 जून 2018 को भाजपा ने गठबंधन तोड़ लिया, राज्य में राज्यपाल शासन लागू हो गया था। अभी वहां उपराज्यपाल मनोज सिन्हा हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने 30 सितम्बर 2024 तक जम्मू कश्मीर में चुनाव कराने का आदेश दिया था। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव होगा। जम्मू कश्मीर से 5 अगस्त 2019 को आर्टिकल 370 हटा दिया गया था। चुनाव तारीख से जुडेचुनाव आयोग ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का घोषणा कर दी गयी है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि आयोग उत्तरप्रदेश और बिहार विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर सकता है। जम्मू कश्मीर में 10 वर्ष के बाद चुनाव होने जा रहे हैं। अंतिम बार जम्मू कश्मीर में 2014 चुनाव हुए थे।

