लोकायुक्त एसपी रामेश्वरसिंह यादव स्वतंत्रता दिवस पर सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
भोपाल. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पदस्थ लोकायुक्त एसपी रामेश्वर सिंह को राष्ट्रपति पदक से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा राष्ट्रपति पदक से पुरूस्कृत किया गया है। रामेश्वर सिंह को यह राष्ट्रपति पदक मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में 20 वर्षो की 22 वर्षो की सराहनीय सेवा के लिये दिया गया है।
गौरतलब है कि रामेश्वर सिंह ग्वालियर में बतौर डीएसपी भी अपनी सेवायें दे चुके है। दस्यु उन्मूलन की दिशा में भी रामेश्वर सिंह ने बेहतर काम किया था, वर्तमान में ग्वालियर लोकायुक्त एसपी के तौर पर उनके कार्य करने तरीका बेहतर है, इसके अलावा श्री यादव सागर जिले में एएसपी के साथ रहते हुए सड़कों पर आये दिन होने वाली लूट और डकैती को रोकने का काम किया था। इसके साथ ही वह लोकायुक्त एसपी भी रह चुके है।
आपको बता दें कि रामेश्वर सिंह यादव वर्ष 2002 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी है। उन्हें वर्ष 2009 और 2010 में गैलेन्ट्री अवॉर्ड से भी सम्मानित किया चुका है। इसके साथ ही वर्ष 2016 का रूस्त मजी अर्वाड से भी सम्मानित किय जा चुके है। वर्ष 2004 और 2016 का सिहस्थ अवॉर्ड भी रामेश्वर यादव को मिल चुका है।
