होटल रॉयल इन के तलघर को किया सील

ग्वालियर- तलघर का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों में करने पर सिटी सेंटर स्थित होटल रॉयल इन के तलघर को सील करने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान सहायक सिटी प्लानर प्रदीप जादौन, जोनल अधिकारी राजीव पाण्डेय, मदाखलत अधिकारी शैलेन्द्र चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
भवन अधिकारी पवन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव के निर्देशानुसार तलघरों का उपयोग पार्किंग में न करते हुए अन्य गतिविधियों में करने पर तलघरों को सील करने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज सिटी सेंटर स्थित होटल रॉयल इन के तलघर में यातायात की दृष्टि से व्यवस्थित रूप से पार्किंग संचालित नहीं होने पर तलघर को सील करने की कार्यवाही की गई। इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *