‘‘हर घर तिरंगा’’ तथा ‘‘आजादी के रंग खाकी के संग’’ पुलिस ने थानों तथा कार्यालयों में तिरंगा लहराया 

ग्वालियर। 14.08.2024। 15 अगस्त 2024 को हम 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं। आजादी के महापर्व पर देष की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रध्वज के सम्मान में मध्यप्रदेष पुलिस द्वारा 09 अगस्त से 15 अगस्त 2024 तक ‘‘हर घर तिरंगा’’ तथा ‘‘आजादी के रंग खाकी के संग’’ अभियान चलाया जा रहा ह। उक्त अभियान के अनुक्रम में ग्वालियर जिले में पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के समस्त थानों तथा कार्यालयों में ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, जिसमें स्कूली बच्चों, गणमान्य नागरिकों एवं महिलाओं को भी सम्मिलित किया जा रहा है।
आज प्रातः पुलिस अधीक्षक कार्यालय ग्वालियर में ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कार्यालय के समस्त स्टॉफ ने उपस्थित रहकर तिरंगा लहराया और अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने का वचन दिया। ‘‘हर घर तिरंगा’’ तथा ‘‘आजादी के रंग खाकी के संग’’ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है, जहां पर पुलिस अधिकारी व कर्मचारी अपनी सेल्फी लेकर उसे हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड कर रहे हैं।
  आज स्कूली तथा पुलिस परिवार के बच्चों द्वारा कम्पू खेल परिसर से पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक साइकिल तिरंगा रैली निकाली गई। बच्चों की तिरंगा साइकिल रैली को अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण निरंजन शर्मा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जो कि अचलेष्वर मंदिर होते हुए नदी गेट, नया पड़ाव पुल, सिटी सेंटर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर समाप्त हुई। रैली प्रारम्भ से पूर्व स्कूली बच्चों द्वारा तिरंगे की आन-बान-शान बनाए रखने की शपथ ली और रास्ते में बच्चे तिरंगे को लहराते हुए साइकिल से निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *