पत्नी को गर्म चिमटे से दागा तो खाल खिचीं चली आई, 5 लाख रूपये नहीं लाने पर पीटा
ग्वालियर. एक महिला को उसी के पति ने गर्म चिमटा से दाग दिया। उसके हाथ की स्किन खींच गयी है। आरोपी मायके से 5 लाख रूपये का दबाव बना रहा था। पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
घटना 9 अगस्त को बहोड़ापुर थाना इलाके की है। मंगलवार को महिला ने जनसुनवाई में एसपी धर्मवीरसिंह भदौरिया से शिकायत की। एसपी ने मामले में संबंधित थाने को तत्काल कार्यवाही के लिये कहा है। पनिहार में गुनाय गांव की रहने वाली रेणू यादव (मंगलवार की दोपहर एसपी ऑफिस की जनसुनवाई में पहुंची) वहां बताया कि 5 वर्ष पूर्व वर्ष 2019 में उसकी शादी बहोड़ापुर थाना निवासी अरविंद यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति, ससुर और दहेज के लिये परेशान कर रहे थे। विरोध करने पर लात-घूसों से बेरहमी से पीटते थे। यह सोचकर सहती रही कि समय के साथ रिश्ता सुधरेगा। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
5 दिन पहले गर्म चिमटे से दागा
रेनू ने बताया, ‘9 अगस्त को पति अरविंद और सास-ससुर मायके से 5 लाख रुपए दहेज में लाने के लिए कह रहे थे, जब विरोध किया तो पति ने उसे कमरे में बंद कर पीटना शुरू कर दिया। यही नहीं, उसके शरीर पर जलते चिमटे से शरीर पर दाग दिया। इससे हाथों की खाल तक निकल आई। मैं छोड़ने के लिए गुहार लगाती रही, लेकिन उन्हें रहम नहीं आया। किसी तरह बचकर पड़ोसी के यहां पहुंची। पड़ोसी ने भाई को फोन कर जानकारी दी।’
