78वाँ स्वतंत्रता दिवस -मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

ग्वालियर – गौरवशाली भारतवर्ष का 78वाँ स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को जिले में हर्षोल्लास, धूमधाम एवं गरिमामय ढंग से मनाया जायेगा। स्वतंत्रता दिवस को जिले का मुख्य समारोह कम्पू स्थित एसएएफ मैदान पर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा। समारोह में मुख्य अतिथि प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी लेंगे।
मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं संयुक्त परेड का निरीक्षण किया जायेगा। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन करेंगे। मुख्य समारोह में शांति और सुख-समृद्धि के प्रतीक गुब्बारे भी मुख्य अतिथि द्वारा आकाश में छोड़े जायेंगे। इस दौरान हर्ष फायर एवं राष्ट्रपति जी की जय के नारे लगेंगे। इसके पश्चात सुरक्षा बलों की सशस्त्र टुकड़ियाँ, एनसीसी एवं स्काउट-गाइड इत्यादि मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी देंगे। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *