आरक्षक अजय बास्केल पर निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा
ग्वालियर. शनिवार की सुबह सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए आरक्षक अजय बास्केल की मृत्यु पर एसपी कार्यालय परिसर में 11 अगस्त रविवार की सुबह श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। इस बीच दिवंगत आत्मा की शांति के लिये 2 मिनट का मौन धारण कर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। इस मोके पर पूरा पुलिस परिवार शौक में है।
इस अवसर एसपी धर्मवीर सिंह, एएसपी शियांज केएम, निरंजन शर्मा, डीएसपी सीएस चढ़ार, आरआई रणजीत सिंह सहित टीआई एवं पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा शोक संवेदना व्यक्त की गयी।
