टू सीटर एयरक्राफ्ट क्रैश, टेस्ट फ्लाइट के लिये उड़ान भरी थी दोनों पायलट घायल, उपचार के लिये भर्ती कराया

गुना. एयरस्ट्रिप पर टू सीटर एयरक्राफ्ट 150 दुघर्टनाग्रस्त होकर क्रैश हो गया है। यह रविवार 11 अगस्त की दोपहर लगभग 1 बजे टैस्ट फ्लाइट के लिये उड़ा था। लगभग 40 मिनट उड़ने के बाद एयरक्राफ्ट परिसर में ही क्रैश हो गया है। ऐसी आशंका है कि हादसा इंजन फेल होने की वजह से हुआ है। कैप्टन वी चन्द्रठाकुर और पायलट नागेश कुमार घायल है। घटनास्थल पर कैंट पुलिस समेत अकादमी के अधिकारी मौजूद हैं।
मेंटेनेंस और टेस्टिंग के लिये लाया गया था
दुर्घटनाग्रस्त एयरक्राफ्ट कर्नाटक के बेलगावी एविएशन ट्रंेनिंग इंस्टीट्यूट का है। दोनो पायलट हैदराबाद के निवासी है। ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ने दोनों पायलट हायर किये थे। एयरक्राफ्ट टेस्टिंग और मेंटेंनेंस के लिये गुना की शा-शिव अकादमी में लाये गये थे। पायलट 10 अगस्त को गुना आये? थे। कैंट थाने के बाद टीआई दिलीप राजौरिया ने बताया कि दोनों पायलट को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गयी है।

हादसे की तस्वीरें…

हादसे की जानकारी मिलते ही कैंट थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही कैंट थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
एयरक्राफ्ट परिसर में लगे पेड़ को पूरी तरह तोड़ते हुए जमीन पर आ गिरा।
एयरक्राफ्ट परिसर में लगे पेड़ को पूरी तरह तोड़ते हुए जमीन पर आ गिरा।
हादसे के बाद एयरक्राफ्ट का ब्लैक बॉक्स अलग होकर दूर जा गिरी।
हादसे के बाद एयरक्राफ्ट का ब्लैक बॉक्स अलग होकर दूर जा गिरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *