मोबाइल कोर्ट ने गाँधी रोड़ पर नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहनों पर लगाया जुर्माना 

ग्वालियर _ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीसी गुप्ता के मार्गदर्शन में गांधी रोड़ पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नितिन कुमार मुजाल्दा के नेतृत्व में मोबाइल कोर्ट लगाया गया। मोबाइल कोर्ट द्वारा वाहन चेकिंग की गई और लापरवाही करने वाले वाहन चालकों को जुर्माना वसूल कराया। जुर्माना राशि भरने में आनाकानी करने वाले वाहन चालकों के वाहन जब्त कर  यातायात थाने भेजे गये,जिनको‌ न्यायालय  के माध्यम से चालान राशि  जमाकर छुड़ाने की कार्यवाही की जा सकेगी।
मोबाईल कोर्ट में न्यायिक मजिस्ट्रेट अतुल यादव, फाल्गुनी शर्मा, श्वेता खरे, विवेक शर्मा, ज्योत्सना गेव्रियल, अश्विनी गहलोत, यातायात प्रभारी व उनके दल द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर मोबाईल कोर्ट द्वारा जुर्माना लगाया गया। इन वाहनों में टू व्हीलर और फोर व्हीलर शामिल हैं। खबर लिखे जाने तक मोबाईल कोर्ट की कार्रवाई जारी थी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नितिन कुमार मुजाल्दा ने बताया कि कि यह कदम यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने और सड़क सुरक्षा में सुधार करने के लिए उठाया गया है। उन्होंने कहा कि आगे भी मोबाइल कोर्ट का आयोजन समय-समय पर  माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर किया जाएगा ताकि वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *