जेयू को मिले 100 करोड़ रूपये में से उपकरण क्रय किये जाने को लेकर कार्य-परिषद की बैठक में वीसी और प्रोफेसर के बीच हुई नोंकझोंक
ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय को प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत 40 करोड़ 31 लाख 90 हजार 350 रूपये उपकरण खरीदे जाने के संबंध में कार्य-परिषद की बैठक बुलाई गयी। जिसमें कार्य परिषद के सदस्य विवेक भदोरिया ने एक प्रोफेसर को दिये गये प्रोजेक्ट रिसर्च का भुगतान के लिये फाइल दबाकर प्रशासनिक कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते है। ऐसे में कोन आयेगा प्रोजेक्टर रिसर्च करने के लिये के संबंध में कार्य-परिषद के अध्यक्ष कुलगुरू सफाई दे रहे थे। इसी बीच कार्य-परिषद के सदस्य प्रो. राजेन्द्र खटीक ने भी एक प्रकरण उठाया यह बात सच है कि भुगतान के लिये एक प्रोफेसर चक्कर लगा रहे हैं। इस बात पर कुलगुरू ने कहा कि यह मुद्दा उठाने के लिये मंच नहीं इसके लिये आपको मुझे ऑफिस में आकर चर्चा करनी चाहिये। लेकिन बाद भी प्रोफेसर राजेन्द्र खटीक नहीं माने तो कुलगुरू ने कहा कि मैं आपको इस बात के लिये आपको पत्र दूंगा। कार्य-परिषद की बैठक में कुलगुरू प्रो. अविनाश तिवारी, कुलसचिव अरूण चौहान, प्रो. रत्नम, प्रदीप शर्मा, संजय यादव, श्रीमति सेवंती भगत, प्रो. राजेन्द्र खटीक आदि सदस्य मौजूद रहें।
ईसी विवेक भदौरिया ने कहा है कि उपकरण का सही उपयोग हो इसके लिये डिजीटल लायब्रेरी और वर्चुअल क्लास रूम बनाये जाना चहिये। कुलगुरू प्रो. अविनाश तिवारी ने कहा कि इस कार्य के लिये मप्र भवन विकास निगम को इसकी जिम्मेदारी सौपी गयी है। इसकी डीपीआर समयावधि में भेजनी होगी।
विवेक भदौरिया ने आगे कहा है कि वर्तमान समयानुसार हमें एआई बेस्ड उपकरण खरीदे जाने चाहिये, आने वाले समय में रिसर्च कर रहे विद्यार्थियों के काम आये। इस संबंध में कुलगुरू ने कहा है कि हमने इसकी ट्रेनिंग प्रो. सपन पटेल को भेजा था।
