ISIS आतंकी दिल्ली से गिरफ्तार, पुलिस हिरासत से हुआ था फरार

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISIS के आतंकी रिजवान को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये आतंकी पर 3 लाख रूपये इनाम घोषित है। वह NIA  की वॉटेंड लिस्ट में शामिल था। आतंकी रिजवान दिल्ली के दरियागंज इलाके का रहने वाला है।
ऐसा पता चला है कि रिजवान पुणे ISIS मॉड्यूली का सबसे कुख्यात आतंकी है। पुणे मॉड्यूल के कई आतंकियों को पुणे पुलिस और NIA गिरफ्तार कर चुकी है। लेिकिन रिजवान जांच एजेंसियों को चकमा देकर लम्बे समय से फरार चल रहा था। पुणे माड्यूल के आतंकिया ने दिल्ली और मुंबई के कई वीवीआईपी इलाके की रेकी की थी। आतंकी रिजवान को जांच एजेंसी एनआईए ने वॉटेंड घोषित किया था। आतंकी रिजवान को जांच एजेंसी NIA ने वॉन्टेड घोषित किया था. शुरुआती जांच में पता चला है कि पुणे मॉड्यूल के आतंकियों ने दिल्ली में भी कई जगह आईईडी बनाकर उसकी टेस्टिंग की थी. वह एक IED एक्सपर्ट आतंकी है.  फिलहाल आतंकी से स्पेशल सेल की टीम और केंद्रीय जांच एजेंसी पूछताछ कर रहीं हैं.

इन जगहों पर की थी टेस्टिंग

रिजवान और उसके साथियों ने दिल्ली के यमुना बैंक में IED ब्लास्ट की टेस्टिंग की थी. साथ ही उन्होंने दिल्ली के ओखला इलाके में भी IED ब्लास्ट की टेस्टिंग की थी. उत्तराखंड के हल्द्वानी में भी IED ब्लास्ट की टेस्टिंग की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *