MP के कर्मचारियों के वेतन 1 से 10 हजार रूपये तक की होगी वृद्धि, 50% DA मूल वेतन में होगा मर्ज

भोपाल. मध्य प्रदेश में अधिकारी-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50% होने पर उसे मूल वेतन में मर्ज कर दिया जाएगा। प्रदेश में अभी कर्मचारियों को 46 प्रतिशत DA देय है। राज्य सरकार द्वारा इसमें दीपावली तक 4% वृद्धि प्रस्तावित है। यह कवायद 7वें वेतनमान की अनुशंसाओं के अनुसार की जा रही है जिसके हिसाब से DA 50% होने पर उसे मूल वेतन में मर्ज कर दिया जाएगा।
यदि अभी वेतन 50 हजार रुपए है और DA 50% होने पर 25 हजार रुपए मूल वेतन में मर्ज होने पर वेतन 75 हजार हो जाएगा और महंगाई भत्ता 0 हो जाएगा। आगे जब DA बढेगा कर्मचारियों की उसी अनुपात में वेतन बढेगा। इसका फायदा डीए में तो मिलेगा ही महंगाई भत्ता, मकान भाडा और यात्रा भत्ता (टीए) में शामिल होगा। इससे उन्हें हर महीने 1000 से लेकर 10 हजार तक का फायदा होगा।
ऐसे समझें यदि अभी कर्मचारी वेतन 50 हजार रुपए है और DA 46% देय है जिसके 23 हजार रुपए मिल रहे है। केंद्र द्वारा उनके कर्मचारियों को 4% DA दे दिया गया है जिससे वहां 50% DA देय है। इसी के अनुसार मप्र में 4% DA में बढोतरी किया जाना प्रस्तावित है। यानी केंद्र के समान 50% DA होने पर उसे मूल वेतन में मर्ज कर दिया जाएगा। यानी 50 हजार रुपए वेतन और 50% DA  की राशि 25 हजार मिलाकर वेतन हो जाएगा 75 हजा रुपए और DA 0 हो जाएगा। आगे जब DA बढेगा तो समस्त लाभी 75 हजार रुपए के हिसाब से मिलेंगे।
50% DA मर्ज होने से ऐसे होगा फायदा
अभी तक मूल वेतन यानी 50 हजार रुपए है, उसके हिसाब से आगे 4% DA बढ़ने पर 2000 रुपए का फायदा होगा। 50% DA मूल वेतन में मर्ज होने पर यह राशि 75 हजार रुपए हो जाएगी। यानी 75 हजार रुपए के हिसाब से 4% DA देने पर 3000 रुपए का फायदा होगा। यानी सीधे-सीधे 1 हजार रुपए का हर महीने फायदा।
सरकार की तैयारी
6452 करोड़ का इंतजाम- राज्य सरकार ने बजट में कर्मचारियों के मूल वेतन में 50% DA मर्ज करने और आगे बढ़ने वाले DA का भुगतान और 3% इंक्रीमेंट के लिए पिछले साल से 6452 करोड़ रुपए ज्यादा का इंतजाम किया है। वेतन भत्तों के लिए 2023-24 के बजट में 52170 करोड़ का प्रावधान था, इस साल 58622 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *