जिला पंजीयक कार्यालय में बिजली व्यवस्था बहाल होने के बाद जमीनों की रजिस्ट्री का कार्य हुआ शुरू
ग्वालियर. सिटीसेंटर स्थित जिला पंजीयक कार्यालय में पिछले 4 दिनों से मकानों और जमीन की रजिस्ट्री का काम रूका है। इसकी वजह जानने पता चला है ट्रांसफार्मर में अधिक करंट आने की वजह से कार्यालय के कम्प्यूटर, 28 पंखे और ट्यूबलाईट फुंक गयी जिससे काम में अवरोध उत्पन्न हुआ है। इस संबध में सीनियर डिस्ट्रिक्ट रजिस्ट्रार दिनेश गोतम ने बताया है हमने इस सब नुकसान के संबंध में पीडब्ल्यूडी टीम के एसई ने कार्यालय का सर्वे इसका अनुमान लगाया है। अभी फिलहाल उसकी रिपोर्ट नहीं आयी है। जिला रजिस्ट्रार अशोक शर्मा ने बताया है कि पिछले 4 दिनों रूकी रजिस्ट्री की वजह कार्यालय में भीड़ लगी हुई है। आज 300 स्लॉट बुक किये गये है। हम इससे अधिक स्लॉट की मांग करेंगे इससे हमारा काम नहीं चलेगा। लेकिन अभी रजिस्ट्री प्रति मिल पाना संभव नहीं है क्यों कि कार्यालय 8 प्रिंटर सभी अधिक वोल्टेज खराब है। इन प्रिंटरों के पाटर््स दिल्ली से आयेंगे तब कहीं जाकर प्रिंटर ठीक पायेंगे।

सब रजिस्ट्रार के कक्ष में एजेंटों की र्भीड
सब रजिस्ट्रार निधि जादौन के कमरे में एजेंटों भीड़ कार्य को प्रभावित कर रही है एजेंटों का प्रयास था हमारा काम जल्दी से हो इस वजह से स्लॉट होने वाले रजिस्ट्री में देरी हो थी। इन हालतों को देखकर बताया गया कि इस तरह रात 10 बजे तक रजिस्ट्री का कार्य किया जायेगा।

यहां नही थी भीड़, सब ठीक चल रहा था
सब रजिस्ट्रार कपिल व्यास ने बताया कि हमारे सब स्लॉट के अनुसार चल रहा है, जिसका स्लॉट होता है, उन्हीं एजेंटों को अंदर आने दिया जाता है। इसके अलावा भी उनके कार्यालय के बाहर भी किसी प्रकार आपा -धापी नहीं थी।

