“एक पेड़ मां के नाम अभियान” के अंतर्गत महिला सुरक्षा शाखा ने किया पौधरोपण

भोपाल, पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से राज्य में “एक पेड़ मां के नाम अभियान” चलाया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय की महिला सुरक्षा शाखा द्वारा पौधरोपण अभियान की इस कड़ी में 23 जुलाई को पुलिस महानिरीक्षक म.सुरक्षा जोन कार्यालय एवं महिला हेल्पलाइन (1090) के कार्यालय परिसर में एडीजी प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव, आईजी श्रीमती हिमानी खन्ना एवं एआईजी किरणलता केरकेट्टा (महिला सुरक्षा) के साथ कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधरोपण किया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधरोपण अभियान के तहत सभी ने लगभग 100 पौधे (कचनार, आग, अमलतास गुड़हल, चम्पा, रातरानी, बहेड़ा इत्यादि) रोपे। इस कार्यक्रम में शासकीय आवास में निवासरत महिलाओं एवं बच्चों द्वारा भी सहभागिता की गई एवं पौधों को सुरक्षित रखने एवं उनकी देखरेख करने का संकल्प लिया।
उल्लेखनीय है कि “एक पेड़ मां के नाम अभियान” के तहत इसके पूर्व 11 जुलाई को भी 23वीं वाहिनी विसबल परिसर में मियावाकी पद्धति से पौधरोपण किया गया था। इस दौरान 26 प्रजाति के 300 पौधे रोपे गए। महिला सुरक्षा शाखा के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा 23वीं व 25वीं वाहिनी के स्टाफ ने पौधरोपण कर उक्त अभियान में सहभागिता की थी। इस अवसर पर पीपल, जामुन, अमरुद, बरगद, बेलपत्र, आम, इमली, रूद्राक्ष इत्यादि पौधे रोपे गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *