पुलिस अंतरजिला खेलकूद प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभागियों द्वारा किया गया उत्कृष्ट प्रदर्शन, ग्वालियर ने भिंड को एकतरफा हराया
बास्केटबॉल के फाइनल में ग्वालियर ने भिंड को एकतरफा मुकाबले में 27-0 से हराया।
कबड्डी के फाइनल में सागर की टीम ने भिंड को फाइनल में हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया
ग्वालियर 32वीं अंतरजिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सचिव आयोजन समिति एवं पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह की देखरेख में 08 जिलों की पुलिस टीमों द्वारा एथलेटिक्स, हॉकी, वालीबॉल, फुटबॉल, हैण्डबॉल, बास्केटबॉल, कुष्ती, बेटलिफ्टिंग एवं क्रासकंट्री प्रतियोगिताओं में भाग लिया जा रहा है। बास्केटबॉल प्रतियोगिता में एएसपी अपराध श्री आयुष गुप्ता(भापुसे) एवं वालीबॉल में डीएसपी यातायात श्री अजीत सिंह चौहान ने भी भाग लिया।
ग्वालियर ने भिंड को एकतरफा मुकाबले में 27-0 से हराया
बास्केटबॉल के फाइनल में ग्वालियर ने भिंड को एकतरफा मुकाबले में 27-0 से हराया, वॉलीबॉल के सेमीफाइनल में भिंड ने छतरपुर को हराया और ग्वालियर ने शिवपुरी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। कबड्डी के फाइनल में सागर की टीम ने भिंड को फाइनल में हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, साथ ही एथलेटिक्स के मुकाबले भी संपन्न हो चुके हैं इसमें ग्वालियर, शिवपुरी एवं छतरपुर के खिलाडि़यों का दबदबा रहा है। सभी स्पर्धाओं में भी विभिन्न इकाईयों के प्रतिभागियों द्वारा अलग-अलग प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है जिन्हें समापन अवसर पर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
खेलों में वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल व कुष्ती पुलिस लाईन के मैदान पर तथा हॉकी कम्पू खेल परिसर, हैण्डबॉल 2री वाहिनी ग्वालियर, एथलेटिक्स एवं क्रासकंट्री खेलगांव शर्मा फार्म हजीरा, कबड्डी टकसाल स्कूल कम्पू तथा बेटलिफ्टिंग बाहुबली जिम गुढी गुढ़ा का नाका के मैदान पर आयोजित किये जा रहे हैं।
उक्त खेलकूद प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में रक्षित निरीक्षक रणजीत सिंह सिकरवार, सूबेदार अनुपम भदौरिया, सूबेदार अभिषेक रघुवंषी, सूबेदार अखिल नागर, सूबेदार बंदना राजावत, सूबेदार प्रेम सिंह राठौर, जिला खेल अधिकारी जोषेफ वक्षला तथा कमेटी में शामिल अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की भूमिका रही है।
