अपराध समीक्षा बैठक महिला तथा SC-ST के अपराधों में आरोपियों की गिरफ्तारी करें: एसपी

 अवैध शराब, मादक पदार्थ तथा जुआ-सट्टा के विरूद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जावे।
 लंबित अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी प्रयास किये जायें। 
 गुम बालक-बालिकाओं की पतारसी हेतु अभियान चलाकर उनकी दस्तयावी के प्रयास किये जायें।
ग्वालियरः जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों की लंबित गंभीर अपराधों एवं महिला संबंधी तथा SC-ST  के लंबितअपराधों की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने महिला संबंधी एवं एससी/एसटी के पेण्डिंग अपराधों का समयसीमा में निराकरण करने की हिदायत दी और उक्त प्रकरण में फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने कहा कि अनावश्यक रूप से लंबित महिला संबंधी एवं SC-ST के अपराधों का निकाल न कर पाने वाले विवेचकों के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधों की समीक्षा के दौरान महिला संबंधी एवं एससी/एसटी के लंबित प्रकरणों के समयसीमा में निकाल न होने पर असंतोष जाहिर करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिये। अधिकारियों को महिला एवं एससी/एसटी के प्रकरणों तथा उनके राहत प्रकरणों का समयसीमा में निराकरण कर चालान पेश करने के भी निर्देश दिये। अवैध शराब, मादक पदार्थ तथा जुआ-सट्टा के विरूद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जावे।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने यातायात पुलिस के साथ थाना पुलिस को भी शहर में विभिन्न स्थानों पर ब्लैक फिल्म लगे वाहन, अनाधिकृत हूटर, मॉडिफाइड साइलेंसर तथा अमानक नम्बर प्लेट तथा ड्रग एण्ड ड्राइव के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देष दिये और कहा कि वाहनों की प्रभावी चेकिंग की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *