बृजमंडल यात्रा से पहले इंटरनेट बंद, बल्क SMS पर भी रोक, पैरामिलिट्री तैनात

नूंह. हरियाणा के नूंह में कल सोमवार को बृजमंडल यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में पिछले साल जमकर हिंसा हुई थी। जिसमें 7 लोगों की मौत हुई और 150 से ज्यादा गाड़ियां फूंक दी गई थी। इस बार हिंसा न हो, इसके लिए सरकार और प्रशासन ने पुख्ता बंदोबस्त किए हैं।
यहां आज 21 जुलाई रविवार शाम 6 बजे से कल 22 जुलाई सोमवार शाम 6 बजे तक 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया गया है। एक साथ बहुत सारे यानी बल्क SMS भेजने पर भी रोक लगाई गई है। डोंगल इंटरनेट भी नहीं चलेगा। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स और कमांडोज तैनात किए गए हैं। ड्रोन के जरिए पूरे नूंह और अरावली की पहाड़ियों की निगरानी की जा रही है। हरियाणा पुलिस लगातार फ्लैग मार्च निकाल रही है। यहां जमीन से आसमान तक सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *