दो जिन्दा महिलाओं को जमीन में गाड़ा, एक आरोपी गिरफ्तार 2 फरार

घटना के बाद एक महिला बेहोश हो गई।

रीवा. जमीन के झगड़े में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की 2 महिलाओं को जिन्दा गाड़ने की कोशिश की है आरोपियों ने डम्बर से महिलाओं पर मुरम डाल दी। इससे एक महिला कमर तक और दूसरी गले तक मुरम के ढेर में दब गयी और बाद में फावड़े से मुरम हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया जिसमें एक महिला बेहोश हो गयी। मामला मनगवां थाना इलाके के गंगेव चौकी गांव का है। शनिवार को यह विवाद हुआ है। इसका वीडियो सामने आया है।
अभी तक की कार्यवाही में डम्पर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसमें 2 मुख्य आरोपी फरार हो गये है। पुलिस की दो टीमें इनकी गिरफ्तार करने के लिये रवाना हो गयी है।

दोनों पक्षों में पारिवारिक झगड़ा

दोनों पक्षों का पारिवारिक जमीन का विवाद है। दोनों के घर आसपास हैं। गोकर्ण प्रसाद पांडेय और महेंद्र प्रसाद पांडेय रास्ता बनाना चाह रहे थे। जीवेश कुमार पांडेय और शिवेश कुमार पांडेय उन्हें रोक रहे थे। इसी दौरान विवाद हुआ। पहले मारपीट हुई। इसके बाद ममता पांडेय पत्नी जीवेश और आशा पांडेय पत्नी शिवेश के ऊपर मुरम डाल दी। गोकर्ण और महेंद्र के कहने पर मढ़ी गांव का ट्रक मालिक राजेश सिंह मुरम लेकर आया था।

 महिलाओं पर अपराध रोकने में सरकार विफल-पटवारी ने कहा

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने एक्स पर लिखा, ‘इस घटना ने एक बार फिर बीजेपी शासन की महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। वैसे भी मध्यप्रदेश महिलाओं पर अत्याचार में पहले नंबर पर है। मुख्यमंत्री जी, क्या आपकी सरकार से ये बहनें उम्मीद रख सकती हैं कि इस घटना की निष्पक्ष और त्वरित जांच होगी। आपकी सरकार महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को रोकने में बार-बार असफल हो रही है।पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने लिखा, ‘महिलाओं ने अपनी जमीन पर सड़क बनाने का विरोध किया, तो दबंगों ने मुरम के नीचे दबा कर जिंदा दफनाने का प्रयास किया। भाजपा की सरकार में माफियाओं का बोलबाला है। दलित, आदिवासी, महिलाओं को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *