MP में रेलवे शेड में वायर टूटने से गिरा मालगाड़ी का डिब्‍बा, बाल-बाल बचे कर्मचारी, कर्मचारियों में आक्रोश का माहौल

कटनी. एनकेजे के कैरिज एंड वैगन आरओएच रेलवे शेड में एक बार फिर से लिफ्टिंग के दौरान वायर टूटने से मालगाड़ी का डिब्बा नीचे आ गिरा। दुर्घटना में रेलवे कर्मचारी बाल-बाल बच गए। साथ ही कर्मचारी गुणवत्ता का ध्यान न रखने को लेकर आक्रोशित भी हो गए।
बताया जाता है सुबह आरओएच शेड में सुबह की शिफ्ट के कर्मचारी काम कर रहे थे। लगभग 10 बजे शेड में लिफ्टिंग के दौरान मालगाड़ी की बोगी वायर टूटने से नीचे आ गिरी और शेड में हड़कंप मच गया। कर्मचारी जान बचाकर भागे। हादसे में किसी भी कर्मचारी को चोट नही आई, लेकिन वायर रोप की गुणवत्ता के ऊपर संदेह जताते हुए कर्मचारी आक्रोशित हो गए और शेड में एकत्र हो गए। रेलवे प्रशासन की लापरवाही के कारण लगभग डेढ़ महीने पहले भी इसी तरह का हादसा हुआ था। उसमें भी बोगी अचानक गिर गई थी और कर्मचारी घायल होते बचे थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *