ग्वालियर में डंपर ने बाइक सवार 2 दोस्तों को रौंदा, मौत, लोगों ने जाम लगाया
ग्वालियर. बाइक सवार दोस्तों को तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना बिजौली थाना क्षेत्र में खेरिया मोदी और करगंवा गांव के बीच हाईवे पर रविवार सुबह हुई। विनीत कुशवाहा और सौरभ जाटव घर से बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए निकले थे। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।
जानकारी के मुताबिक विनीत कुशवाह और सौरभ जाटव घर से बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए पेट्रोल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप पर जा रहे थे। अभी वे करगंवा गांव व खेरिया गांव के बीच में दोनों थे। तभी सामने से तेज रफ्तार से डंपर आया और बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित ड्रायवर डंपर लेकर भाग निकला। घटना के बाद दोनों ही गांवों के लोग एकत्रित हो गए और हाइवे पर जाम लगा दिया।
