UPSC चेयरमैन मनोज सोनी ने इस्तीफा दिया

नई दिल्ली. संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष मनोज सोनी ने निजी कारणें का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि इस्तीफे के बाद सामाजिक और धार्मिक कामों पर ध्यान देंगे। उन्होंने 14 दिन पहले अपना इस्तीफा कार्मिक विभाग को भेजा था इसकी जानकारी आज सामने आई है। अभी इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है। उनका कार्यकाल मई 2029 तक था। उन्होंने 16 मई 2023 को यूपीएससी के अध्यक्ष के रूप् में शपथ ली थी।
राज्यसभा सांसद ने कहा विवादों के बीच पद से हटाया गया
इस्तीफे की जानकारी आने के बाद मनोज सोनी ने कहा कि उनका इस्तीफा ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर के विवादों और आरोपों से किसी भी तरह से जुडा नहीं है। वहीं कांग्रेस लीडर और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने चेयरमैन के इस्तीफे पर कहा है कि उन्हें यूपीएससी से जुडे विवादों के बीच पद से हटाया गया है। उन्होंने कहा कि 2014 से अब तक लगातार संवैधानिक बॉडी की शुचिता बुरी तरह प्रभावित हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *