कांग्रेस विधायक सुरेन्द्र पंवार गिरफ्तार

नई दिल्ली. अवैध खनन के मामले में ईडी की टीम ने बड़ा एक्शन लेते हुए हरियाणा के सोनीपत के कांग्रेस विधायक सुरेन्द्र पंवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पंवार यमुनानगर क्षेत्र में पैमाने पर अवैध उत्खनन करवाने का आरोप है। ईडी सुरेन्द्र पंवार को रिमांड के लिये अम्बाला के स्पेशल कोर्ट में ले जा रही है।
यह मामला यमुनानगर इलाके में सिंडिकेट द्वारा करीब 400-500 करोड़ रूपये के अवैध खनन से संबंधित है। हरियाणा पुलिस द्वारा अवैध खनन के संबंध में पंवार और अन्य के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की थी। जिसके बाद पिछले साल ईडी ने जांच अपने हाथ में ली थी। इस वर्ष जनवरी ईडी द्वारा आईएनएलडी से पूर्व एमएलए दिलबाग सिंह, सुरेन्द्र पंवार और अन्य सहयोगियों के यहां 20 ठिकानों पर छापे मारे गये थे। ईडी इस मामले में दिलबाग सिंह और कुलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *