कलेक्टर ने हुरावली तिराहे पर पकड़ीं ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, रेत के अवैध परिवहन में लिप्त तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

ग्वालियर – रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी छापामार कार्रवाई कर रेत के अवैध करोबार पर सख्ती से अंकुश लगाया जा रहा है। इस कड़ी में कलेक्टर रुचिका चौहान ने हुरावली तिराहे से रेत से भरी तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियाँ पकड़ी हैं।
शुक्रवार को क्षेत्र के भ्रमण पर निकलीं कलेक्टर को हुरावली तिराहे पर रेत से भरी तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियां खड़ी दिखाई दीं। कलेक्टर द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान ट्रेक्टर चालकों  पर रॉयल्टी की रसीद नहीं पाई गई। उन्होंने खनिज विभाग के अधिकारियों के माध्यम से इन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को विधवत जब्त कराकर पुलिस थाना सिरोल भिजवाया । रेत के इस अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि तीनों ट्रैक्टर मालिकों से अर्थदण्ड भी वसूला जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *