पतालपानी से कालाकुण्ड के बीच चलेगी हेरिटेज ट्रेन, इन्दौर में 10 किमी के ट्रैक पर 5 कोच के साथ वीक में 2 दिन दोडेंगी हेरिटेज ट्रेन

हेरिटेज ट्रेन में इस तरह की आरामदायक सीट में बैठ कर यात्री सफर करेंगे।इन्दौर. एमपी की इकलौती पातालपानी-कालाकुण्ड हैरिटेज ट्रेन शनिवार से प्रारंभ की जायेगी। पर्यटकों की मांग के बाद रेलवे ने गुरूवार की देर शाम हेरिटेज ट्रेन शुरू होने की खबर पत्रकारों के साथ शेयर की। इसकी बुकिंग शुक्रवार से शुरू की जायेगी। 20 जुलाई से शुरू होने वाली हैरिटेज ट्रेन वीक में 2 दिन यानी प्रति शनिवार एवं रविवार का चलेगी। ट्रेन नम्बर 52965/52966 पातालपानी-कालाकुण्ड हेरिटेज ट्रेन के लिये टिकट की बुकिंग प्रारंभ् होने के साथ सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट के जरिये टिकट बुक किया जा सकता है।
हेरिटेज ट्रेन मऊ स्टेशन पर पहुंची
हेरिटेज ट्रेन संचालन से पहले हेरिटेज पॉवर कार मेंटेनेस के बाद महू स्टेशन आ चुकी है और इसके साथ ही पातालपानी-कालाकुण्ड, टंट्या भील, व्यू पॉइंट स्टेशन को और बेहतर कर दिया गया है। हेरिटेज ट्रेन शनिवार की सुबह 11.05 बजे पातालपानी कसे कालाकुंड के लिये रवाना होगी। जिसे सांसद लालवानी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हेरिटेज ट्रेन पातालपानी से कालाकुंड के बीच 10किमी ट्रैक पर यात्रा के दौरान यात्री पातालपानी स्टेशन, पातालपानी वाटरफॉल, वैली ब्रिज कालाकुंड और टनल के रोमांच का लुत्फ उठायेंगे।
इंदौर से ऐसे पहुंच सकते हैं ट्रेन तक
रेलवे इंदौर से महू और पातालपानी तक हेरिटेज ट्रेन में ले जाने के लिए डेमू चलाने का निर्णय कर रहा है। हालांकि रेलवे सूत्रों का कहना है कि शुरुआत में कुछ दिन यात्रियों को पातालपानी तक सड़क मार्ग से ही जाना पड़ेगा। हालांकि रेलवे महू से पातालपानी तक ब्राडगेज रेल लाइन का निरीक्षण कर चुका है। एक दो दिन में रतलाम से होकर महू जाने वाली डेमू ट्रेन 09390 को पातालपानी तक विस्तार किया जा सकता है। जिसके बाद रेल यात्री इंदौर और महू रेलवे स्टेशन से सीधे ट्रेन द्वारा की पातालपानी रेलवे स्टेशन पहुंच सकेंगे।
इस समय पर चलेगी ट्रेन
ट्रेन संख्या 52965 पातालपानी कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन 11.05 बजे पातालपानी से चल कर 13.05 बजे कालाकुंड पहुंचेगी। वहीं वापसी ट्रेन संख्या 52966 कालाकुंड पातालपानी हेरिटेज ट्रेन कालाकुंड से 15.34 बजे चल कर 16.30 बजे पातालपानी पहुंचेगी। हेरिटेज ट्रेन पातालपानी से कालाकुंड 2 घंटे में पहुंचती है। वापसी में काला कुंड से पातालपानी तक आने में ट्रेन को एक घंटा लगता है। ट्रेन काला कुंड पहुंचने के बाद वहां लाेगाें को घूमने के दौरान करीब दो घंटा खड़ी रहेगी। इस दौरान यात्री कालाकुंड के झरने और पहाड़ों की सैर कर सकेंगे।
2018 में हुई थी शुरुआत
पातालपानी से कालाकुंड की वादियों के ट्रैक को 2018 में हेरिटेज ट्रैक घोषित किया गया था। इसी के साथ प्रदेश की एकमात्र हेरिटेज ट्रेन की शुरुआत हुई थी। महू-पाताल पानी-कालाकुंड तक चलने वाली यह हेरिटेज ट्रेन शुरुआत से ही यात्रियों को खूब रास आई। प्रत्येक वर्ष वर्षा काल में इसका संचालन किया जा रहा था। बता दें कि यह रेलवे लाइन वर्ष 1877 में बिछाई गई थी। कुछ वर्ष पहले इस ट्रैक को बंद करने की योजना थी, लेकिन पर्यटन स्थल को देखते हुए यहां छोटी ट्रेन चालू रखी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *