अतिक्रमण हटाने के दौरान पथराव, फायरिंग, हंगामा और फिर जाम

मुरैना. जौरा तहसील के बागचीनी चौखट्टा के पास उरहेडी गांव में जमीन पर कुछ प्रभावशालियों का कब्जा है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद राजस्व व पुलिस प्रशासन की टीम इस अतिक्रमण को हटाने पहुंची इसी दौरान अतिक्रमकारियों ने हंगामा करते हुए पथराव शुरू कर दिया। हंगामा इतना बढा कि पुलिस को लाठियां भांजनी पडीं। इस विवाद में फायरिंग की सूचना है लेकिन पुलिस ने फायरिंग की घटना को नकारा है।
हंगामे के बाद तीन महिलाओं को सडक पर लिटाकर जाम लगा दिया। बताया गया कि हंगामे व फायरिंग में दो महिलाओं की मौत हो गई लेकिन बागचीनी थाना प्रभारी राजकुमार परमार ने बताया कि सभी महिलाएं स्वस्थ है। वहीं कुछ लोगों का कहन है कि एक महिला की मौत हो चुकी है। अभी भी चक्काजाम लगा है। हालांकि इस मामले में अभी तक प्रशासन या पुलिस के अफसर कुछ नहीं बोल रहे है, मौके पर स्थिति तनाव पूर्ण है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *