क्या जायेगी IAS पूजा खेड़कर की अफसरी, UPSC ने कराई FIR
नई दिल्ली. महाराष्ट्र कैडर की प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की परेशानी बढ़ गयी है। विवादों में घिरने के बाद संघ लोक सेवा आयोग () ने पूजा खेडकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गयी है। इसके अलावा सिविल सेवा परीक्षा 2022 से उनकी उम्मीदवारों रद्द करने और भविष्य की परीक्षाओं से उन्हें रोकने के लिये कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
आयोग (UPSC) ने नोटिस जारी कर पूजा खेडकर से जवाब मांगा है कि आपकी उम्मीदवारी क्यों रद्द की जाए और आगामी यूपीएससी की परीक्षाओं से वंचित क्यों न रखा जाए. यूपीएससी की ओर से कहा गया है, ‘पूजा खेडकर के खिलाफ विस्तृत जांच कराई गई है. इसमें पता चला है कि उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में नियमों का उल्लघंन किया था. उनकी परीक्षा में बैठने की लिमिट पूरी हो गई थी. इसके बाद उन्होंने फर्जी तरीके से अपनी पहचान बदलकर यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा दी. उन्होंने अपने नाम, पिता का नाम, मां का नाम, फोटो और साइन तक बदल डाले. इसके अलावा मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पता भी बदला. गलत तरीके से नई पहचान बनाने की वजह से उन्हें लिमिट से ज्यादा बार परीक्षा में बैठने का मौका मिला.’
