नया सिस्टम एक्टिव, मानसून में 3 दिन तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी

ग्वालियर. मौसम विभाग ने मानसून के इस सीजन में एक बार फिर से ग्वालियर शहर में झमाझम बारिश का दौर थमने की वजह से उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। सोमवार दिनभर उमस होने से लोग बेहाल रहे लेकिन दोपहर में हल्की बारिश भी हुई, इससे उमस और बढ गई। मौसम विभाग के अनुसार 16 से 17 जुलाई को स्थानीय प्रभाव से बारिश की संभावना है। वहीं 19 जुलाई को बंगाल की खाडी में नया कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके असर से 18 से 20 जुलाई के बीच झमाझम बारिश के आसार जताए है साथ ही चक्रवातीय घेरे भी बने हुए है जिससे तीन दिन तक बारिश की संभावना रहेगी।
पहले सप्ताह में मानसून मेहरबान रहा
जुलाई के पहले सप्ताह में ग्वालियर शहर सहित जिले में मानसून काफी मेहरबान रहा। पहले सप्ताह में औसत से अधिक बारिश दर्ज हुई, लेकिन उसके बाद मानसून ट्रफ लाइन हिमालय की तराई में खिसक गई। जब वह सामान्य स्थिति में आई तो ट्रफ लाइन गुना की ओर से चली गई। मानसून ट्रफ लाइन के खिसकने से झमाझम बारिश हो पा रही है। हवा में नमी होने से उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बारिश 1 मिलीमीटर दर्ज हुई।
कम दबाव का क्षेत्र भी बना, पर असरदार नहीं
बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, लेकिन यह ज्यादा प्रभाव नहीं डाल पा रहा है। मानसून ट्रफ लाइन गुना कोटा होते हुए राजस्थान की ओर जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसकी वजह से अरब सागर से नमी भी आ रही है। हवा में मौजूद नमी के कारण ग्वालियर में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं वज्रपात भी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *