सब्जी के बाद दूध भी महंगा, सांची ने बढ़ाए रेट
भोपाल. मध्य प्रदेश की आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पडी है। देशभर में जहां सब्जियों के दाम आसमान छू रहे है वहीं एमपी में सांची दूध एक बार फिर महंगा हो गया है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, बुंदेलखंड और उज्जैन दुग्ध संघ ने सांची के दाम बढा दिए है। सांची ने 15 जुलाई से दूध की नई दरें लागू कर दी है। सांची ने 2 रुपए प्रति लीटर दाम बढाए है।
मप्र में सांची दूध हुआ महंगा
बता दें कि राज्य के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, बुंदेलखंड और उज्जैन दुग्ध संघ ने सांची के दाम बढा दिए है। भोपाल दुग्ध संघ ने इसमें 2 रुपए की बढोतरी की है। चाय स्पेशल दूध जो 50 रुपए था अब बढकर 52 रुपए हो गया है। वहीं टोंड दूध 52 से बढकर 54 रुपए हो गया है। फुल क्रीम दूध की कीमत 64 से बढकर 66 रुपए हो गई है। नई दरें कल यानी 15 जुलाई से लागू हो गई है।
