जून में थोक महंगाई 3.36% पर पहुंची, यह 16 महीनों के ऊपरी स्तर पर

नई दिल्ली. जून में थोक महंगाई बढ़कर 16 महीनों के ऊपरी स्तर पर पहुंच गई है। आज 15 जुलाई को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, जून में थोक महंगाई बढ़कर 3.36% पर पहुंच गई है। फरवरी 2023 में थोक महंगाई दर 3.85% रही थी। वहीं, मई में थोक महंगाई बढ़कर 15 महीनों के ऊपरी स्तर 2.61% पर थी। इससे पहले अप्रैल 2024 में महंगाई 1.26% रही थी, जो 13 महीने का उच्चतम स्तर था। उधर, शुक्रवार को रिटेल महंगाई में भी तेजी देखने को मिली थी।
जून में खाद्य महंगाई दर 1.28% बढ़ी
खाद्य महंगाई दर मई के मुकाबले 7.40% से बढ़कर 8.68% हो गई।
रोजाना की जरूरत वाले सामानों की महंगाई दर 7.20% से बढ़कर 8.80% हो गई।
फ्यूल और पावर की थोक महंगाई दर 1.35% से घटकर 1.03% रही।
मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्ट्स की थोक महंगाई दर 0.78% से बढ़कर 1.43% रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *