कुपवाड़ा में सेना ने 3 आतंकियों को किया ढेर, घुसपैठ की कोशिश नाकाम

जम्मू कश्मीर. कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में एलओसी पर सेना ने आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश असफल कर दिया है। सेना ने तीन आतंकियों का मार गिराया। ऑपेशन अभी भी जारी है। जानकारी के अनुसार, एक समूह को भारतीय सेना के जवानों ने रोकने की कोशिश की, जिसके बाद घुसपैठियों ने गोलियां चलाना शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ का प्रयत्न कर रहे तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। उनके पास से हथियार और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।
रियासी हमले का मददगार गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रियासी से 45 साल के हकीम-उद-दीन को अरेस्ट किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी हकीम आतंकवादियों का मददगार है, जिसने रियासी में बस पर हमला करने में आतंकियों की सहायता की थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने छह हजार रुपये में दहशतगर्दों को पनाह दी थी। टेररिस्टों को खाना मुहैया कराने और घटनास्थल तक पहुंचने का रास्ता बताया था। इस हमले में नौ लोग मारे गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *