अखनूर में दिखा संदिग्ध आतंकी, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू कश्मीर. अखनूर कस्बे में सेना और पुलिस के जवानों ने संदिग्ध आतंकी की सूचना मिलने के बाद चेकिंग अभियान चलाया। इलाके में सुरक्षा-व्यवस्था कडी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि अखनूर कस्बे में चेनाब नदी के पास स्थित गुडा पाटन गांव में एक संदिग्ध आतंकी को देखे जाने की सेना और पुलिस को सूचना मिली थी। इसके बाद सेना और पुलिस ने देर रात संयुक्त रूप् से तलाष अभियान शुरू किया जो सुबह से जारी है।
सेना और पुलिस का ऑपरेशन जारी
स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध को देखा था। उसकी गतिविधियां संदिग्ध थी, इसके चलते उन्होंने तुरंत पुलिस को शख्स के बारे में पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची सेना और पुलिस ने ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन अब तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।
अखनूर में सभी स्कूल बंद
फिलहाल पुलिस और सेना ने अखनूर में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी है। ऐहतियातन अखनूर के पुराने लोहे के पुल व आर्मी स्कूल समेत नीजी स्कूलों को बंद कर दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *