भूकंप के झटकों से डोलने लगी उत्तर भारत की धरती, 4.1 रही तीव्रता

जम्मू कश्मीर. बारामुल्ला में शुक्रवार को रिक्टर पैमाने पर 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, दोपहर करीब 12.26 बजे क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
आधी रात को लद्दाख में भी आया भूकंप
इससे पहले लद्दाख में इस पखवाड़े करीब चार भूकंप आ चुके हैं। इनकी तीव्रता 3 से साढ़े 4 के बीच रही है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि लदाख के लेह में आधी रात दो बजकर 29 मिनट पर धरती के 20 किलोमीटर नीचे कंपन हुआ। लेह में 34.51 उत्तर अक्षांश और 78.50 पूर्व देशांतर रेखा पर यह भूकंप आया। इस भूकंप का केंद्र 20 किलोमीटर गहराई में थे। इस भूकंप की तीव्रता 3.6 रिएक्टर स्केल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *